उम्मीद पोर्टल की तकनीकी दिक्कतें, पांच दिसंबर तक संपत्ति ब्योरा दर्ज करना चुनौतीपूर्ण
वक्फ संपत्तियों का ब्योरा दर्ज करने में पोर्टल सुस्त, मुतवल्ली केंद्र से समय-सीमा बढ़ाने की मांग

रायपुर: वक्फ संपत्तियों का ब्योरा दर्ज करने के लिए इस्तेमाल हो रहे उम्मीद पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों के कारण प्रक्रिया सुचारु रूप से नहीं चल रही है। पिछले कई दिन से पोर्टल केवल कुछ समय ही कार्य कर रहा है, जिससे संपत्तियों का ब्योरा पांच दिसंबर तक दर्ज करना मुश्किल हो गया है।
अभी तक केवल 70 प्रतिशत कमेटियों ने पंजीकरण कराया है और इससे भी कम डेटा पोर्टल पर सबमिट हुआ है। मुतवल्ली ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से दो प्रमुख मांगें रखीं—छह माह की समय-सीमा को बढ़ाना और उम्मीद पोर्टल को शीघ्र स्थिर एवं पूर्णतः कार्यात्मक बनाना।
रायपुर, बिलासपुर सहित कई जिलों में मुतवल्ली पोर्टल पर लगातार काम कर रहे हैं और प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार से समय सीमा बढ़ाने की मांग के बीच यह स्पष्ट है कि पांच दिसंबर तक सभी संपत्तियों का ब्योरा ऑनलाइन दर्ज करना संभव नहीं लग रहा।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






