
रायपुर। रांची में पहले एकदिवसीय मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया अब रायपुर के लिए उड़ान भरने वाली है। जानकारी के अनुसार सभी खिलाड़ी चार्टर्ड प्लेन से सीधे विवेकानंद एयरपोर्ट, माना, पर लैंड करेंगे और वहां से सीधे होटल के लिए रवाना होंगे। संभावना है कि कल टीम इंडिया प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी। साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाड़ी भी रायपुर पहुंच रहे हैं।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे क्रिकेट मैच की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह मैच स्टेडियम BCCI को हैंडओवर किए जाने के बाद पहली बार आयोजित किया जा रहा है। मैच को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई है।
बैठक की अध्यक्षता IG रायपुर रेंज और DIG गिरिजाशंकर जायसवाल कर रहे हैं। इसमें DSP, ASP स्तर के अधिकारी, SSP रायपुर समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्टेडियम, होटलों और पूरे रूट पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






