नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

रायगढ़ April 14, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

file photo

 

लैलूंगा (रायगढ़)। शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक के शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने के आरोप से स्थानीय स्तर पर आक्रोश व्याप्त है। मामला लैलूंगा विकासखंड के प्राथमिक शाला छातासराई का बताया जा रहा है।

शिक्षण कार्य प्रभावित होने की शिकायत
ग्रामीणों और पालकों के अनुसार संबंधित सहायक शिक्षक के व्यवहार से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। आरोप है कि शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

बार-बार समझाइश के बाद भी नहीं सुधार
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिक्षक को समझाइश दी गई, लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। इससे पालकों और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी बढ़ गई है।

पंचनामा सौंपकर की कार्रवाई की मांग
स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने संकुल समन्वयक को पंचनामा सौंपा है। इसमें शिक्षक के नशे में विद्यालय आने और कई बार बिना सूचना अनुपस्थित रहने की बात दर्ज की गई है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही संबंधित शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

खबर शेयर करें: