खेल

T20 World Cup 2026: IND vs PAK मैच पर सस्पेंस बरकरार, BCCI ने ICC पर छोड़ा फैसला 

 

T20 World Cup 2026: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले को लेकर सस्पेंस बनाम है। इस बीच BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने साफ कर दिया है कि इस संवेदनशील मसले पर भारतीय बोर्ड ने पूरा फैसला ICC पर छोड़ दिया है और जो भी निर्णय ICC लेगी, BCCI उसे मानेगी। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि हमने यह पूरा मामला ICC पर छोड़ दिया है। ICC जो भी फैसला लेगी, BCCI उसी का पालन करेगी। उनके इस बयान से साफ हो गया है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर BCCI किसी तरह का दबाव या हस्तक्षेप नहीं करेगा।

पाकिस्तान ने ग्रुप मैच खेलने से किया इनकार
राजीव शुक्ला का यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ प्रस्तावित ग्रुप-स्टेज मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया है। यह हाई-वोल्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान का यह फैसला बांग्लादेश के समर्थन में लिया गया है, जिसने पहले भारत की यात्रा करने में असमर्थता जताई थी। इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

सौरव गांगुली ने जताई हैरानी
पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के इस कदम पर हैरानी जताई है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप से पीछे हटने का क्या मतलब है? मैच तो श्रीलंका में ही होना है। वह हैरान हैं कि पाकिस्तान इस तरह का फैसला ले रहा है। वर्ल्ड कप में हर एक अंक बहुत अहम होता है।

दूसरे मैच की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया
विवाद के बीच भारतीय टीम अपना पूरा ध्यान मैदान पर बनाए हुए है। टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलेगी। ये मुकाबला 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया ने अपने खिताबी अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 161/9 रन बनाए, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन (49 गेंद) की शानदार पारी खेली। ईशान किशन और तिलक वर्मा ने भी अहम योगदान दिया। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने अमेरिका को 132/8 पर रोक दिया। मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह की कसी हुई गेंदबाजी ने भारत की जीत पक्की की।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button