छत्तीसगढ़

CG: मैत्रीबाग में सफेद बाघिन की संदिग्ध मौत, पेट में इंफेक्शन की आशंका

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट द्वारा संचालित मैत्री बाग में सफेद बाघिन जया की संदिग्ध मौत हो गई है। अचानक बाघिन की मौत से मैत्रीबाग प्रबंधन भी सकते में है। बताया जा रहा है कि बाघिन जया एक दिन पहले तक ठीक थी और आज अचानक उसकी मौत हो गई। सफेद बाघिन के मौत की पुष्टि वन विभाग द्वारा की गई। फिलहाल उसका पीएम काराया जा रहा है जिससे कि मौत की वास्तविकता पता की जा सके।





बता दें भिलाई के मैत्री बाग को सफेद बाघों के सरंक्षण केन्द्र के रूप में जाना जाता है। यहां कल तक 6 सफेद बाग थे। बाघिन जया की मौत के बाद अब यहां पांच सफेद बाघ बच गए हैं। सफेद बाघिन जया को रायपुर के नंदनवन से एक्सचेंज किया गया था। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले तक पूरी तरह से ठीक होने के बाद अचानक जया की मौत हो गया। बाघिन जया के पेट में इंफेक्शन की बात सामने आ रही है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मैत्री बाग प्रबंधन के अनुसार पीएम होने के बाद मौत की असल वजह सामने आ सकेगी।

 

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button