Raigarh News: रायगढ़ के इंटरनेशनल स्कूल में क्लर्क की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ October 14, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ के इंटरनेशनल स्कूल में क्लर्क की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

Raigarh News: रायगढ़ के इंटरनेशनल स्कूल में क्लर्क की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़: रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेलपाली स्थित वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में कल, 13 अक्टूबर को एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

स्कूल कैंपस में हुई घटना
मृतक की पहचान सौमित्र चौधरी (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले थे। वह काफी समय से इस स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। सूत्रों के अनुसार, कल शाम कैंपस के भीतर ही अचानक संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई।

मामले की सूचना मिलते ही जूटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और अब इस संदिग्ध मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच में जुट गई है।

खबर शेयर करें: