सूरजपुर: पति की हत्या का सनसनीखेज सच! पत्नी और प्रेमी को आजीवन जेल, गमछे से घुटकर गई जान”

छत्तीसगढ़ October 29, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
सूरजपुर: पति की हत्या का सनसनीखेज सच! पत्नी और प्रेमी को आजीवन जेल, गमछे से घुटकर गई जान”

सूरजपुर: पति की हत्या का सनसनीखेज सच! पत्नी और प्रेमी को आजीवन जेल, गमछे से घुटकर गई जान”

सूरजपुर: तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय ने सूरजपुर में एक पति हत्याकांड के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों को सश्रम कारावास और 10-10 हजार रुपए अर्थदंड से भी दंडित किया है।

घटना वर्ष 2024 की है। सूरजपुर थाना के ग्राम नमदगिरी में 3 जनवरी को सुनील देवांगन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सुनील 2 जनवरी की शाम 7 बजे घूमने गया था, लेकिन लौटकर नहीं आया। अगली सुबह खेत में उसकी लाश मिली। शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 04/2024, धारा 302 भादवि. के तहत जांच शुरू की।

पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद ली। डॉग मास्टर ने मृतक के कमरे और उसकी पत्नी लक्ष्मी देवांगन की ओर इशारा किया। मुखबिरों की जानकारी में लक्ष्मी और उसके प्रेमी रामकुमार के बीच अवैध संबंध का खुलासा हुआ।

पुलिस पूछताछ में लक्ष्मी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसने बताया कि रामकुमार के साथ संबंध होने के कारण सुनील के शक और झगड़े बढ़ते गए। इसके बाद दोनों ने मिलकर सुनील की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खेत में छोड़ दिया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें आज जीवन कारावास की सजा सुनाई।

खबर शेयर करें: