छत्तीसगढ़

सुकमा: जंगल के नीचे छिपा था मौत का जखीरा! सर्च ऑपरेशन में मिला ऐसा नक्सली डंप, देखकर दंग रह गई टीम

जमीन खोदते ही सामने आया खतरनाक राज, हथियार बनाने की फैक्ट्री जैसा सामान मौके पर किया गया नष्ट

सुकमा। छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली इलाके में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। घने जंगलों में चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया एक खतरनाक नक्सली डंप बरामद किया। डंप से मिले सामान को देखकर टीम भी हैरान रह गई।

जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई पोमके-बिनागुंडा क्षेत्र के जंगलों में की गई। पुलिस और बीडीडीएस टीम को आत्मसमर्पित माओवादियों से गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सलियों ने भारी मात्रा में हथियार निर्माण सामग्री छिपाकर रखी है। इसके बाद संयुक्त टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

सर्चिंग के दौरान जवानों को जमीन के नीचे संदिग्ध जगह दिखाई दी। खुदाई करने पर वहां छिपाकर रखा गया नक्सली डंप मिला। डंप से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली कई खतरनाक मशीनें और उपकरण बरामद किए गए।

मौके से लेथ मशीन, बीजीएल पाइप, 12 बोर पाइप, इन्वर्टर, जनरेटर, बैटरी, ग्राइंडिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन, जिग सॉ मशीन, प्रेशर पंप, सोलर पैनल और करीब 20 फीट फुटबॉल पाइप सहित बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद हुई। अधिकारियों के मुताबिक माओवादी इन उपकरणों का इस्तेमाल हथियार तैयार करने और सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश रचने के लिए करते थे।

सुरक्षा एजेंसियों ने आशंका जताई है कि यह डंप लंबे समय से गुप्त रूप से संचालित किया जा रहा था। बरामद सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया ताकि भविष्य में उसका इस्तेमाल न हो सके।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में विशेष अभियान पथक और बीडीडीएस जवानों ने संयुक्त रूप से की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि माओवाद विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जंगलों में छिपे ऐसे ठिकानों की तलाश तेज की जाएगी।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button