छत्तीसगढ़रायगढ़

सांगीतिक “बैठकी” का सफल आयोजन

*सांगीतिक “बैठकी” का सफल आयोजन*

*श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय की अनुपम पहल*

घरानेदार शिक्षा हेतु विश्व प्रसिद्ध व गायन वादन नृत्य की नगर की प्राचीन संस्था श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय राजापारा रायगढ़ ने अनुपम पहल करते हुए दिनांक 19 अप्रैल को सांगीतिक “बैठकी” का प्रचलन प्रारंभ किया ,महाराजा चक्रधर सिंह के दरबार के स्तंभ नृत्याचार्य स्वर्गीय पंडित फिरतु महाराज द्वारा स्थापित एवं पंडित राममूर्ति वैष्णव द्वारा पोषित संस्था ने प्राचीन परंपरा अनुसार कला रशिकों एवं वरिष्ठ गुरुओं की उपस्थिति में नृत्य संगीत के नवोदित व उभरते हुए कलाकारों की प्रतिभा साझा करने हेतु अर्धवार्षिक अथवा मासिक स्तर पर बैठकी कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया है प्रारंभ में यह आयोजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं गुरुओं द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा इसके साथ ही भविष्य में नगर की अन्य अधीनस्थ संस्थाओं व राज्य व राष्ट्र के प्रतिभावान कलाकारों, गुरुओं को शामिल किया जाएगा यह मंच पूर्णतः सांस्कृतिक होगा जिसमें नृत्य संगीत की स्वस्थ परंपरा को ही शामिल किया जाएगा ,इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा ग्रहण करने की इच्छाशक्ति को बढ़ाना, मंचीय प्रस्तुति हेतु प्रेरित करना , प्रतिभा कौशल का विकाश,सदैव अभ्यास में रहना ,व प्रदर्शन क्षमता को विकसित करना है प्रथम बैठकी का शुभारंभ सुश्री त्रिवेणी शर्मा के शास्त्रीय गायन से हुआ त्रिवेणी शर्मा श्री देवेश शर्मा एवं नीलिमा शर्मा की पुत्री है तथा महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष की छात्रा है द्वितीय प्रस्तुति के रूप में कुमारी मिष्ठी वैष्णव का शास्त्रीय गायन रहा मिस्टी वैष्णव सनत वैष्णव एवं ललिता वैष्णव की पुत्री है अपनी प्रस्तुति में उन्होंने राग अहिल्या बिलावल में छोटा ख्याल प्रस्तुत किया मिस्टी महाविद्यालय के द्वितीय वर्ष की छात्रा है तृतीय प्रस्तुति के रूप में अनंत नंदे का स्वतंत्र तबला वादन रहा अनंत अभिषेक नंदे व किरण नंदे के प्रतिभावान पुत्र है तथा महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के छात्र हैं चौथी प्रस्तुति के रूप में महाविद्यालय के प्रतिभावान छात्रा कु. यशिका पांडे का एकल कथक रहा यशिका सुरेंद्र पांडे एवं यासमीन पांडे की पुत्री हैं तथा कथक की तृतीय वर्ष की छात्रा है पांचवी प्रस्तुति में कु .अश्मि मिश्रा एकल कत्थक की प्रस्तुति रही ये समीर मिश्रा एवं सुमन मिश्रा की पुत्री है तथा महाविद्यालय के द्वितीय वर्ष की छात्रा है छठवीं प्रस्तुति में सुश्री श्रद्धा ऋतुपर्णा स्वाइन का कथक रहा श्रद्धा भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्राप्त है अजीत स्वाइन एवं सुनैना स्वयं की होनहार पुत्री रायगढ़ कथक की उभरती हुई युवा कत्थक नृत्यांगना है यह गुरु शरद वैष्णव के सानिध्य में कथक की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही है, बैठकी का समापन कु. आद्या अग्रवाल के एकल कत्थक नृत्य से हुआ आद्या परमानंद अग्रवाल एवं नीलम अग्रवाल की होनहार पुत्री है तथा महाविद्यालय के सष्ठम वर्ष की छात्रा हैं ,इन सभी बाल एवं युवा कलाकारों ने गुरु श्री शरद वैष्णव के पढ़त एवं निर्देशन, लालाराम नोनिया गायन , दीपक साहू के तबला संगत में अपनी प्रस्तुति दी उक्त कार्यक्रम में गुरु श्रीमती रोशनी वैष्णव जेनिफर जोसेफ, निधि वाजपेई ,गीता प्रसाद भट्ट सहित कला प्रेमी नृत्य संगीत के विद्यार्थी व पालक उपस्थित रहे



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button