रायगढ़ में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए तीन दिवसीय एआई सर्टिफिकेट कोर्स का सफल समापन

रायगढ़। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (प्ब्।प्) की रायगढ़ शाखा द्वारा स्थानीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए आयोजित तीन दिवसीय एआई सर्टिफिकेट कोर्स – लेवल 1ष् का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। 01 मई से 03 मई तक चले इस गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीए प्रोफेशनल्स को भविष्य की तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराया गया। प्रमुख उपस्थिति और सहभागिता इस विशेष कार्यक्रम में 50 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई और कोर्स को सफल बनाया।
इस कोर्स में भाग लेने, झारसुगुड़ा, बारगढ़, सरायपाली, सारंगढ़ , खरसिया, के सीए ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से शाखा अध्यक्ष सीए दिनेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष , सीए संतोष टिबरेवाल , उपाध्यक्ष सीए संजय सोनी, कोषाध्यक्ष सी ए वंश अग्रवाल एवं सीए तेजस्वी अग्रवाल,ने न केवल कोर्स में भाग लिया वरन उपस्थित रह कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यशाला में देश के जाने-माने एआई विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जिसमें अंकित जालान जी गोहाटी ,सीए रिद्धि जैन ,रायपुर जिन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एआई में विशेषज्ञता हासिल की है, ने बताया कि कैसे एआई के माध्यम से महीनों के ऑडिट कार्य को कुछ ही घंटों में पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने चौटजीपीटी जेमिनी और बॉटप्रेस जैसे टूल्स का उपयोग करके वित्त और ऑडिट के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के गुर सिखाए। सीए सुमित बिहानी कोलकाता से जिन्होंने जेनरेटिव एआई और एमएस ऑफिस ऑटोमेशन पर सत्र लिया। उन्होंने बताया कि कैसे वित्त पेशेवर एआई टूल्स का उपयोग करके कई मानव-घंटों की बचत कर सकते हैं। श्री बिहानी आईसीएआई की एआई समिति के पूर्व सदस्य भी रह चुके हैं। सीए वैभव अग्रवाल , रायपुर तीन दिनों तक रायगढ़ में रह कर प्रत्येक सदस्यों की समस्याओं का समाधान किया।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






