छत्तीसगढ़

CG News: छात्र ने दूसरे छात्र पर ब्लेड से किया हमला, खेल छुट्टी के दौरान खूनी संघर्ष, प्रबंधन की लापरवाही

कोरबा। कोरबा जिले के दादर माध्यमिक शाला में एक छात्र ने दूसरे छात्र पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। हमलावर छात्र और पीड़ित छात्र दोनों कक्षा सातवीं में पढ़ते हैं। घटना के समय स्कूल में खेल की छुट्टी थी और बच्चे स्कूल के बाहर बांसबाड़ी नर्सरी में मारपीट कर रहे थे। एक छात्र ने दूसरे छात्र पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। हमलावर ने पीड़ित छात्र के गले और चेहरे पर ब्लेड से वार किया।
माध्यमिक शाला स्कूल के शिक्षक सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह 7:30 में स्कूल लगी उसके बाद 9:35 में खेलने की छुट्टी हुई जहां सभी बच्चे स्कूल परिसर पर खेल रहे थे इस दौरान जानकारी मिली थी कक्षा सातवीं में पढ़ने वाले एक बालक पर उसके ही कक्षा में पढ़ने वाले दूसरे छात्र ने ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर दिया है तब मौके पर जाकर देखें जहां खून से लतपथ छात्र को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज के लिए लेकर रवाना हुए वही हमला करने वाला छात्र स्कूल से लगे बांसबाड़ी जंगल में फरार हो गया। शिक्षक ने बताया कि हमला करने वाला छात्र स्कूल नहीं आया था। वहीं सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां बच्चे का हाल-चाल जाना।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी उसके साथ स्कूल में इस लड़के ने मारपीट धमकी और उसका छत्ता लूट लिया लेकिन उन्हें भी पता नहीं था कि इस तरह घटना को उसके साथ अंजाम दिया जाएगा। स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है, क्योंकि घटना के समय स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी नहीं थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मानिकपुर चौकी पुलिस फरार बालक की तलाश कर रही है। हमला करने वाला छात्र घटना के बाद फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button