Uncategorized

रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मेयर मीनल चौबे

जोन 5 की समन्वय बैठक में दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई के आदेश

रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मेयर मीनल चौबे
जोन 5 की समन्वय बैठक में दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई के आदेश

रायपुर। मेयर मीनल चौबे ने सोमवार को नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 में आयोजित समन्वय बैठक में साफ संदेश दिया कि शहर की सफाई व्यवस्था निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

बैठक में जोन क्षेत्र के सभी वार्डों की सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान मेयर ने बीएसयूपी भाठागांव क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहन नहीं पहुँचने की शिकायत पर संबंधित रामकी कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, पार्षदगण और निगम अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए समाधान के लिए सुझाव साझा किए।

अंत में मेयर मीनल चौबे ने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और कहा कि “रायपुर की स्वच्छता व्यवस्था केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सामूहिक प्रयास से ही हम अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं।”





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button