Stock Market Today:  ग्लोबल मार्केट में शानदार तेजी के बीच शेयर बाजार में रौनक, 600 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 25000 के पार

व्यापार May 26, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Stock Market Today:  ग्लोबल मार्केट में शानदार तेजी के बीच शेयर बाजार में रौनक, 600 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 25000 के पार

Stock Market Today:  ग्लोबल मार्केट में शानदार तेजी के बीच शेयर बाजार में रौनक, 600 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 25000 के पार

 

Stock Market Today 26 May 2025: ग्लोबल मार्केट में तेजी के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत बाजार के ऊपर उठने के साथ हुई है. सेंसेक्स 510.17 अंक यानी 0.61 प्रतिशत उछलकर 82,222.52 के स्तर पर सुबह करीब सवा नौ बजे कारोबार कर रहा था और उसके बाद फिर 600 अंक ऊपर चला गया. जबकि निफ्टी भी 0.63 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 25,011.25 के स्तर पर खुला है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से यूरोपीय संघ से आयातित सामानों पर टैरिफ की दरें 50 प्रतिशत लगाने की समय सीमा को 9 जुलाई तक बढ़ाने ऐलान और समय से पहले मॉनसून के आने की वजह से सोमवार को एशियाई और भारतीय बाजार में यह बढ़त दिखी. यानी, ट्रंप के इस ऐलान के बाद निवेशकों की चिंताएं पहले से काफी कम हुई है.

इन फैक्टर से तय होगी बाजार की दिशा

बाजार के जानकारों की मानें तो भारतीय स्टॉक मार्केट की दिशा तय करने वाले कई फैक्टर हैं, जिनकी आगे अहम भूमिका रहने वाली है. इनमें इस हफ्ते कई वृहद आर्थिक आंकड़ों की घोषणाओं, वैश्विक रुख और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की गतिविधियों से तय होगी. वैश्विक अनिश्चितताओ के बीच बीते हफ्ते स्थानीय शेयर बाजार गिरावट में रहे थे.

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च वाइस चीफ जित मिश्रा की अगर मानें तो वैश्विक और घरेलू घटनाक्रमों की वजह से बीते हफ्ते स्थानीय शेयर बाजार का प्रदर्शन सुस्त रहा है. वैश्विक मोर्चे पर अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी और अमेरिका के बढ़ते कर्ज के बोझ को लेकर चिंताओं के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की निकासी बढ़ी. इससे भारत सहित अन्य उभरते बाजारों पर दबाव पड़ा.

इस हफ्ते आएंगे जीडीपी के आंकड़े

इस सप्ताह 28 मई को भारत के अप्रैल के औद्योगिक उत्पादन और विनिर्माण उत्पादन के आंकड़े आने हैं. इसके अलावा सप्ताह के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के आंकड़े भी आने हैं. इससे भारतीय अर्थव्यवस्था की सुधार की स्थिति के बारे में जानकारी मिलेगी.

खबर शेयर करें: