राज्य अलंकरण सम्मान: पंडित रविशंकर शुक्ल, महाराजा अग्रसेन और यतियतन लाल सम्मानित होंगे ये विभूतियाँ

छत्तीसगढ़ October 29, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
राज्य अलंकरण सम्मान: पंडित रविशंकर शुक्ल, महाराजा अग्रसेन और यतियतन लाल सम्मानित होंगे ये विभूतियाँ

राज्य अलंकरण सम्मान: पंडित रविशंकर शुक्ल, महाराजा अग्रसेन और यतियतन लाल सम्मानित होंगे ये विभूतियाँ

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अलंकरण सम्मान समारोह में प्रदान किए जाने वाले सम्मानियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस बार पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान, महाराजा अग्रसेन सम्मान और यतियतन लाल सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

गठित जूरी ने सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रियल ग्रुप के चेयरमैन राजेश अग्रवाल को पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान के लिए चयनित किया। सामाजिक समरसता और एकजुटता में योगदान के लिए राजेन्द्र अग्रवाल ‘राजू’ को महाराजा अग्रसेन सम्मान दिया जाएगा।

इसके अलावा, अहिंसा और गौरक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए कात्रेनगर, सोंठी, चाम्पा, जिला जांजगीर-चाम्पा स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ को यतियतन लाल सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस समारोह को सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान को पहचानने का अवसर बताया है।

खबर शेयर करें: