Raigarh News: पुसौर में तेज रफ्तार का कहर: काम पर जा रहे स्कूटी सवार युवक को अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत, पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

रायगढ़ December 23, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: पुसौर में तेज रफ्तार का कहर: काम पर जा रहे स्कूटी सवार युवक को अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत, पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

Raigarh News: पुसौर में तेज रफ्तार का कहर: काम पर जा रहे स्कूटी सवार युवक को अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत, पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

रायगढ़। रायगढ़ जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन के साथ फरार हो गया। परिजन की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया, घटना पुसौर थाना थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपी चालाक की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, हेमसागर यादव निवासी रनभाठा ने पुसौर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि बीती रात खाना खाने के बाद उसका छोटा भाई नीलसागर यादव स्कूटी पर सवार होकर काम करने जा रहा था। इस दौरान 10 बजे के आसपास पुसल्दा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के चालक से तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलते हुए नीलसागर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खबर शेयर करें: