रायगढ़

Raigarh News: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ग्रामीण की ली जान, पुलिस की तलाश जारी

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिमटापानी के पास बीती रात 10 बजे के आसपास अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइकल सवार रामकुमार (40) निवासी कठरापाली को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामकुमार काफी देर तक दर्द से तड़पता रहा। बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने घरघोड़ा पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद घायल को एम्बुलेंस से घरघोड़ा अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button