छत्तीसगढ़

CG: तेज रफ्तार हाईवा ने क्रूजर को मारी टक्कर, 2 की मौत, 9 लोग घायल, झाड़-फूंक कराने जा रहा था परिवार 

 

बलौदा बाजार: बलौदा बाजार जिले में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 9 लोग घायल हो गए हैं. गिधपुरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे खड़ी क्रूज़र को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के नौ सदस्य घायल हुए हैं. हादसे के बाद हाईवा चालक फरार है.

तेज रफ्तार हाईवा ने क्रूज़र को मारी टक्कर
यह हादसा गिधपुरी थाना क्षेत्र का है, जहां चिखली घाट की ओर रेत लेने जा रही एक तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे खड़ी क्रूज़र को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर सड़क से उतरकर खेत में जा पलटी.

2 लोगों की मौत
इस हादसे में 70 वर्षीय शांति बाई कमल और 18 वर्षीय युगल किशोर कमल की मौत हो गई. युगल किशोर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि शांति बाई ने खरोरा के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में एक ही परिवार के नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

झाड़-फूंक कराने जा रहा था परिवार
बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित गांव तेलासी के रहने वाले हैं. वो बीमार किशोरी को झाड़-फूंक कराने जा रहे थे. राहत की बात यह रही कि बीमार किशोरी हादसे के समय वाहन में नहीं थी और सुरक्षित बच गई. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार हाईवा चालक की तलाश कर रही है. साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर रही है.





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button