रायगढ़

Raigarh News: लैलूंगा में रफ्तार का कहर; हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, ग्रामीणों ने भाग रहे चालक को दबोचा

रायगढ़ । रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ग्राम बीरसिंघा में आज एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद आरोपी हाइवा चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

 

सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुँची और हाइवा को जब्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस फिलहाल मृतकों की शिनाख्त और परिजनों की तलाश में जुटी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button