Jashpur News: तेज रफ्तार कार ने 2 स्कूटी में सवार 4 लोगो को चपेट में लिया, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Jashpur News: तेज रफ्तार कार ने 2 स्कूटी में सवार 4 लोगो को चपेट में लिया, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
जशपुर। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार एक युवक की जान ले ली । बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम तकरीबन 7 बजे तेज गति से आ रही एक कार ने बारी बारी से 2 स्कूटी को अपने चपेट में लिया । पहले 1 स्कूटी पर सवार 2 युवकों को ठोकर मारी उसके तुरंत बाद दूसरे स्कूटी में चल रहे 2 युवकों को भी अपनी चपेट में लिया ।
इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि 1 की हालत सीरियस बताई जा रही है।घटना दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली नेशनल हाईवे 43 की है । दुलदुला थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि एक युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया उसे दुलदुला से जिला अस्पताल रेफर किया गया था जबकि दूसरे का उपचार जारी है। दोनों स्कूटी में सवार चारो युवक लुड़ेग और पतराटोली के बताए जा रहे हैं।