छत्तीसगढ़

CG News: निर्माणाधीन NH-45 पर तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, एक की मौत, सात घायल, तीन की हालत गंभीर

गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला पेंड्रा मरवाही में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 45 पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गौरेला से केवची मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग लखनादौन, जिला सिवनी (मध्यप्रदेश) के रहने वाले थे और बोर गाड़ी में काम करने के लिए जा रहे थे। निर्माणाधीन सड़क पर असमतल सतह और तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे बोलेरो पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में रमेश अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमृत, राजू तिर्की (सिर में गंभीर चोट), बेनी यादव (चालक), रामनरेश निवासी तेलियामार सहित अन्य तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और निर्माणाधीन सड़क को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।।।।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button