रायगढ़

Raigarh: भगवान शंकर और माता पार्वती की हुई विशेष पूजा, गणगौर पूजा के बाद श्रद्धा से हुआ विसर्जन

 

रायगढ़ । हिंदू धर्म में गणगौर पूजा का विशेष महत्व है।
जो भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन का पर्व मनाता है। यह त्योहार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। गणगौर पूजा को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं भी सुयोग्य पति की प्राप्ति के लिए श्रद्धा से पूजा अर्चना करती हैं। वहीं इस महापर्व को शहर के विप्र समाज की महिलाओं ने श्रद्धा से मनाया।

विधि विधान से हुई पूजा – – श्रद्धालु श्रीमती मोना अमित शर्मा ने बताया कि इस पवित्र व्रत में विधि विधान से भगवान शंकर जी और माता पार्वती जी की पूजा अर्चना की जाती है। हम हर वर्ष घर में गणगौर पूजा करते हैं।इस बार भी विगत 16 दिनों से पूजा अर्चना हुई। जिसमें विप्र समाज की महिलाएँ भी श्रद्धा से शामिल हुईं। वहीं विगत दिवस व्रत संकल्प पूजा अर्चना पूर्ण होने के पश्चात धार्मिक नियमानुसार गणगौर का विसर्जन भव्य बाजे गाजे व मधुर भजन गीत के साथ शहर के निकले महादेव मंदिर तालाब में किया गया। वहीं इस धार्मिक इस कार्यक्रम में समाजसेवी मोना अमित शर्मा,पूर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्रीमती रमा शर्मा, वी क्लब अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा, ब्राम्हण समाज सचिव सपना शर्मा, सहसचिव निधि शर्मा, प्रिया शर्मा, रेखा शर्मा, किरण शर्मा, आशा शर्मा, आशा महेश शर्मा, थवाईत महिला समाज की सचिव अनुश्री थवाईत, तोषी शर्मा, शोभा शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सोनिया शर्मा, सविता शर्मा, प्रियंका शर्मा, संगीता शर्मा, मायरा शर्मा, भावना शर्मा, श्रुति शर्मा, सौम्या शर्मा, पंखुरी शर्मा, आर्वी शर्मा सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button