रायगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर जमडभरी प्राथमिक विद्यालय में श्री रूपाणाधाम स्टील प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विशेष कार्यक्रम

रायगढ़। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम जमडभरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में श्री रूपाणाधाम स्टील प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने स्कूली बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कंपनी प्रबंधन की ओर से स्कूली बच्चों के लिए सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल करते हुए विद्यालय के बच्चों को स्कूल जूतों का वितरण किया गया। जूते पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता और देश के प्रति जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। कंपनी प्रबंधन ने कहा कि बच्चों की शिक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और भविष्य में भी इस तरह की सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

कार्यक्रम में कंपनी प्रबंधन की ओर से श्री सनी अग्रवाल जी (डायरेक्टर), श्री अरुण शर्मा जी, श्री राजेश शर्मा जी, श्री सुनील सिंह जी, श्री सुजीत गिरी जी, श्री मनोज झा जी, श्री अमन जी एवं श्री अनुज जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने श्री रूपाणाधाम स्टील प्राइवेट लिमिटेड के इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

 













raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button