छत्तीसगढ़रायगढ़

नक्सलवाद मुक्त बस्तर पर ‘इस्पात टाइम्स’ का विशेष अंक जारी, सीएम विष्णुदेव साय को सौंपी गई प्रतियां

रायगढ़ टॉप न्यूज 1 अप्रैल। निरंतर 19 वर्षों से निकल रहे इस्पात टाइम्स ने 1 अप्रैल को नक्सलवाद मुक्त पर विशेष अंक निकाला जिसमें संपादक अनिल रतेरिया ने अपनी टीम के साथ मेहनत कर आजाद बस्तर हेडिंग के साथ दो पृष्ठ का विशेष अंक निकाला जिसमें बस्तर में 4 दशक में हुई नक्सली हिंसा, पुलिस मुठभेड़ व अन्य घटनाओं का समाचार प्रकाशित किया गया।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रायगढ़ आगमन पर निगम के ऑडिटोरियम में अखबार की कॉपियां सीएम को संपादक अनिल रतेरिया ने सौंपी। इस अवसर पर स्थानीय संपादक अनूप रतेरिया, श्रीकांत सोमावार, डॉ. प्रकाश मिश्रा व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अंक भूरी-भूरी प्रशंसा की और श्री रतेरिया को इसके लिए बधाई दी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button