रायगढ़

एसपी सुनील शर्मा ने किया नए वाहनों की पूजा-अर्चना, सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस को छत्तीसगढ़ शासन से मिली 8 मोटरसाइकिल, 1 बस, 1 मिनी बस और 1 जेल वाहन

 





  नए वाहनों के आने से जिला पुलिस अब और अधिक तेज और चुस्त बनेगी।

 सारंगढ़-बिलाईगढ़। पुलिस मुख्यालय से सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस को 8 मोटरसाइकिल, 1 बस, 1 मिनी बस और 1 जेल वाहन मिली है। आज जिला एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक  सुनील शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पुलिस के वाहन काफिले में शामिल किया गया।

इन नए वाहनों की उपलब्धता से जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही, कानून-व्यवस्था और वीआईपी ड्यूटी के लिए पुलिस बल को बेहद कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पर तुरंत भेजा जा सकेगा। इन बसों का उपयोग आपातकालीन स्थितियों में भारी राशन सामग्री, बैरिकेड्स और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों को दुर्घटना या प्रदर्शन स्थल तक तेजी से पहुँचाने के लिए भी किया जाएगा, जिससे विपरीत परिस्थितियों पर समय रहते काबू पाया जा सके।

पुलिस बेड़े में शामिल इन नए वाहनों से गश्त की प्रक्रिया में भी काफी तेजी आएगी। अब पुलिस की टीमें शहर के चौक-चौराहों से लेकर दूर-दराज के ग्रामीण व संवेदनशील इलाकों में चौबीसों घंटे सक्रियता से गश्त कर सकेंगी।

पुलिस मुख्यालय द्वारा मिले इन आधुनिक संसाधनों से जिला पुलिस अब पहले से अधिक तेज बनेगी, जिससे जिले की सुरक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा मिलेगी।







इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे, डीएसपी (मुख्यालय) श्रीमती संतोषी ग्रेस, रक्षित निरीक्षक श्री जितेंद्र कुमार चंद्रा सहित जिला एसपी कार्यालय के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button