छत्तीसगढ़

CG Accident News: दामाद और ससुर की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, ट्रक चालक फरार

 बलरामपुर. अंबिकापुर-वाराणसी स्टेट हाईवे में गुरुवार दोपहर मोरन चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक ससुर-दामाद बाइक से वाड्रफनगर की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम अंजनी निवासी संतोष पटेल अपने ससुर गिरजा शंकर पटेल के साथ बाइक में सवार होकर किसी काम से वाड्रफनगर जाने के लिए निकला था। वे अंबिकापुर-वाराणसी मुख्य मार्ग में मोरन चौक से वाड्रफनगर की ओर मुड़े। चौक से करीब दो किलोमीटर आगे बस्ती के पास वाराणसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए।

दोनों की मौके पर मौत, ट्रक लेकर भागा चालक टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों सवार सड़क पर गिर गए और दोनों के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे में दोनों का सिर फट गया और दोनों की मौके पर मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर वाड्रफनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों मृतकों के शवों को वाड्रफनगर हॉस्पिटल लाया गया है, जहां शवों का पोस्टमॉर्टम होगा।

लगातार हादसों को लेकर आक्रोश अंबिकापुर-वाराणसी मार्ग में लगातार हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। सड़क अच्छी होने के कारण यहां मालवाहक वाहनें भी तेज रफ्तार से चलती हैं, जिससे हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है।

वाड्रफनगर चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले में अज्ञात ट्रक के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button