Raigarh News: छठ महापर्व के अपमान पर समाज का आक्रोश, टिल्लू शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कराने एसपी से मिले भोजपुरी समाज के लोग

रायगढ़ November 3, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: छठ महापर्व के अपमान पर समाज का आक्रोश, टिल्लू शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कराने एसपी से मिले भोजपुरी समाज के लोग

Raigarh News: छठ महापर्व के अपमान पर समाज का आक्रोश, टिल्लू शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कराने एसपी से मिले भोजपुरी समाज के लोग

रायगढ़, 3 नवंबर 2025: सनातन संस्कृति के पावन पर्व छठ महापर्व पर फेसबुक पर टिल्लू शर्मा द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भोजपुरी और सनातन समाज का आक्रोश थम नहीं रहा है। समाज ने इस मामले को निर्णायक मोड़ पर लाते हुए वैधानिक कार्रवाई की मांग तेज़ कर दी है।

टिल्लू शर्मा की अपमानजनक टिप्पणी से छठ व्रतियों और पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। किरोड़ीमल नगर महादेव घाट छठ पूजा समिति, खर्रा घाट और संतोषी मंदिर छठ पूजा समिति, टिकरापारा छातामुड़ा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पूर्व में ही एसपी कार्यालय में लिखित शिकायतें दी हैं। समाज का स्पष्ट कहना है कि, हम हिंसा, उग्रता या अनुशासनहीनता नहीं करते पर हमारी आस्था, मर्यादा और देवी छठ महापर्व का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। न्याय चाहिए, और वैधानिक रूप से ही चाहिए।

इसी कड़ी में, आज 3 नवंबर 2025 को भोजपुरी समाज के सदस्यों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिव्यांग कुमार पटेल से मुलाकात की और टिल्लू शर्मा के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की।

एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा छठ पूजा समिति के सम्माननीय नागरिक अपनी तरफ से एक आवेदन लेकर आए थे कि एक व्यक्ति के द्वारा छठी मैया का अपमान किया गया है, उसके खिलाफ कार्रवाई हो। उनके द्वारा दिए गए आवेदन में जो भी तथ्य प्रकाश में आया है, उस प्रकार से वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

कार्रवाई न होने पर शांतिपूर्ण आंदोलन की चेतावनी
भोजपुरी समाज के जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह राठौर ने बताया कि टिल्लू शर्मा द्वारा किए गए छठ महापर्व के अपमान को लेकर वे FIR दर्ज कराने आए थे। उन्होंने कहा कि सनातन समाज इस महापर्व को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाता है, और ऐसी अमर्यादित टिप्पणी सहन नहीं की जाएगी।

गोपाल सिंह राठौर ने स्पष्ट किया कि FIR दर्ज होने के बाद भी यदि किसी प्रकार की संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है, तो समाज शांतिपूर्वक आंदोलन करेगा।

खबर शेयर करें: