सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीडिता की पहचान उजागर करने के मामले में दर्ज थी एफआईआर

छत्तीसगढ़ October 7, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीडिता की पहचान उजागर करने के मामले में दर्ज थी एफआईआर

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीडिता की पहचान उजागर करने के मामले में दर्ज थी एफआईआर

अंबिकापुर। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो  को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसका मेडिकल चेकअप कराने के बाद न्यायालय में पेश किया। बता दें कि सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर बलात्कार पीडि़ता की पहचान उजागर करने, उसकी निजता भंग करने और कथित रूप से अश्लील व आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद अंसारी व अन्य के खिलाफ 4 अक्टूबर की रात बीएनएस की धारा 196(1), 352 और 353(2) के तहत अपराध दर्ज किया था।

शहर के गंगापुर निवासी शैलेन्द्र शर्मा ने कोतवाली  में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो व अकील अहमद अंसारी समेत अन्य संबंधित सोशल मीडिया चैनल संचालकों ने एक पीडि़ता की परिस्थिति का अनुचित लाभ उठाते हुए उसकी पहचान और निजता उजागर की।

शिकायत में कथित रूप से अश्लील एवं गाली-गलौज वाली सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पीडि़ता का साक्षात्कार लेते समय उसके निजी अंगों से जुड़े आपत्तिजनक और अमर्यादित सवाल पूछे गए तथा इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया।

 

शिकायत में इसे पीडि़ता की निजता और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य बताया गया है। इसके अलावा आकांक्षा टोप्पो पर सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार गाली-गलौज और भडक़ाऊ सामग्री प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामले में कोतवाली पुलिस ने बुधवार की दोपहर आरोपी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर (Social Media Influencer) आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा भाजपा नेता रविंद्र तिवारी के खिलाफ भी उक्त बलात्कार पीडि़ता के चरित्र पर लांछन लगाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

वहीं आकांक्षा टोप्पो की रिपोर्ट पर 4 अक्टूबर को ही भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ एफआईआर (FIR against BJP leaders) दर्ज की गई थी। अब लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि अकील अहमद, रविंद्र तिवारी व धीरज सिंह के खिलाफ भी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है

खबर शेयर करें: