रायगढ़ जिले में अब तक 570.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज
रायगढ़
July 21, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़ जिले में अब तक 570.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज
रायगढ़, 21 जुलाई 2025: चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 21 जुलाई तक कुल 570.9 मिलीमीटर (मि.मी.) औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में जिले में 7.7 मि.मी. औसत वर्षा हुई है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभिन्न तहसीलों में दर्ज की गई वर्षा इस प्रकार है:
रायगढ़: 649.6 मि.मी.
पुसौर: 649.8 मि.मी.
खरसिया: 551.3 मि.मी.
घरघोड़ा: 524.2 मि.मी.
तमनार: 431.4 मि.मी.
लैलूंगा: 509.4 मि.मी.
मुकडेगा: 628.9 मि.मी.
धरमजयगढ़: 498.6 मि.मी.
छाल: 538.2 मि.मी.
कापू: 727.7 मि.मी.
कापू तहसील में सर्वाधिक 727.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।