छत्तीसगढ़रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 60 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा से कार में हो रही थी तस्करी, 20 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त; मुख्य सप्लायर फरार

 

रायगढ़, 20 अप्रैल 2026।
रायगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 किलोग्राम गांजा, कार और मोबाइल सहित कुल 20 लाख 24 हजार 750 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के बिलाईमुंडा क्षेत्र से एक सफेद रंग की कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर धौराभांठा की ओर तस्करी की जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना तमनार और साइबर टीम ने धौराभांठा मेन रोड पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन क्रमांक OR-15-T 7372 को रोककर जांच की।

वाहन में सवार दो व्यक्तियों ने अपना नाम सोहन लाल सिदार (40 वर्ष) निवासी रायपारा थाना तमनार और विनोद प्रधान (33 वर्ष) निवासी समकेरा थाना तमनार बताया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 9 पैकेटों में छिपाकर रखा गया 60 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख 14 हजार 750 रुपये आंकी गई।

इसके अलावा आरोपियों के पास से वीवो और ओप्पो कंपनी के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। वाहन सहित कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 20 लाख 24 हजार 750 रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ओडिशा के कमल मेहर से संपर्क कर गांजा लाकर अवैध बिक्री के लिए परिवहन कर रहे थे।

पुलिस ने इस मामले में थाना तमनार में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) और 29 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि मुख्य सप्लायर कमल मेहर फरार बताया जा रहा है।









इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button