खेल

स्मृति मंधाना ने बनाया महाकीर्तिमान, मेन्स क्रिकेट में भी अब तक कोई नहीं कर सका ऐसा कारनामा

Smriti Mandhana. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना बल्ले से लगातार कहर बरपा रही हैं। यही वजह है कि हर मैच में कोई न कोई बड़ा रिकॉर्ड बनता या टूटता नजर आ रहा है। ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में मंधाना ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिसे आज तक पुरुष या महिला क्रिकेट में कोई भी बल्लेबाज हासिल नहीं कर सका था।

T20I क्रिकेट में बना नया कीर्तिमान
लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए मुकाबले में मंधाना ने 47 गेंदों में 74 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। यह टूर्नामेंट में उनका लगातार दूसरा अर्धशतक भी था। उनकी शानदार पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और बाद में 95 रन से मुकाबला जीत लिया। मंधाना को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि, इस मैच में सिर्फ उनकी पारी ही चर्चा का विषय नहीं रही, बल्कि शानदार बल्लेबाजी के दौरान मंधाना ने T20I क्रिकेट में 600 बॉउंड्री पूरे करते हुए नया इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह पुरुष और महिला दोनों कैटेगिरी के T20I क्रिकेट में 600 से ज्यादा बॉउंड्री लगाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गईं।

स्मृति मंधाना के आसपास भी कोई नहीं
स्मृति के नाम अब T20I क्रिकेट में कुल 604 बॉउंड्री दर्ज हैं। इस सूची में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 521 बॉउंड्री के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि श्रीलंका की चमारी अथापथु 493 बॉउंड्री के साथ तीसरे नंबर पर हैं। पुरुष क्रिकेट में पाकिस्तान के बाबर आजम सबसे ज्यादा बॉउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन वह भी मंधाना से पीछे हैं।

मंधाना सिर्फ बॉउंड्री के मामले में ही नहीं, बल्कि रन बनाने के मामले में भी टॉप 2 में शामिल हैं। उनके नाम महिला T20I क्रिकेट में 4475 रन दर्ज हैं। उनसे आगे केवल न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं, जिनके नाम 4720 रन हैं। हालांकि बेट्स मौजूदा T20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने वाली हैं, ऐसे में मंधाना के जल्द ही इस रिकॉर्ड पर कब्जा करने की उम्मीद है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button