अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए शुभांशु शुक्ला, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं 

छत्तीसगढ़ June 25, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए शुभांशु शुक्ला, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं 

अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए शुभांशु शुक्ला, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं 

रायपुर। AXIOM-4 Mission की सफल लॉन्चिंग हो चुकी है। फाल्कन रॉकेट ने सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की ओर उड़ान भर ली है। भारत की ओर से शुभांशु शुक्ला मिशन क्रू के हिस्सा हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि-

गगन में लहराया तिरंगा, बढ़ाया मातृभूमि का मान।
आसमान को छूने पहुंचा, भारत की संतान।।

Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर पायलट ग्रुप कैप्टन, भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। समूचे देशवासियों की आकांक्षाओं, विश्वास एवं शुभकामनाओं के साथ आप अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचने वाले प्रथम भारतीय बनने की उपलब्धि हासिल करेंगे। भारत के इस बेटे पर देश को गर्व है।

जय भारत!

जय भारत!

 

 

 

खबर शेयर करें: