छत्तीसगढ़

जच्चा-बच्चा की मौत से हड़कंप

 परिजनों का आरोप—जिला अस्पताल में नहीं मिला इलाज, लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग घेरे में

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, जहां समय पर इलाज न मिलने के कारण जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। मृतिका सूरजपुर के लांछा गांव की निवासी थी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

परिजनों का कहना है कि गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा सुविधा नहीं मिली। डॉक्टरों की अनुपस्थिति के चलते उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन महिला को लेकर सुबह 5 बजे अंबिकापुर के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही प्रसव हो गया, जिससे नवजात की मौत हो गई।

अंबिकापुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रसूता को भी मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि यदि जिला अस्पताल में समय पर उचित इलाज उपलब्ध होता, तो दोनों की जान बचाई जा सकती थी।

घटना से लोगों में स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। परिजन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button