छत्तीसगढ़

CG: 10 हजार KM की बाइक यात्रा पूरी कर लौटे शिवम, देशभर में सुनाई बदलते बस्तर की कहानी, युवाओं को दिया पर्यटन का संदेश

 

 जगदलपुर। कभी नक्सलवाद की वजह से चर्चा में रहने वाला बस्तर अब अपनी बदलती पहचान और पर्यटन की नई संभावनाओं के लिए जाना जा रहा है। इसी सकारात्मक बदलाव को देशभर तक पहुंचाने के उद्देश्य से बस्तर के एक युवा ने 10 हजार किलोमीटर की बाइक यात्रा पूरी कर लोगों को बस्तर आने का संदेश दिया है।

3 महीने में पूरी की 10 हजार किलोमीटर की यात्रा
बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक निवासी शिवम तीन महीने पहले बाइक से देशभर की यात्रा पर निकले थे। उनका उद्देश्य बदलते बस्तर की सकारात्मक तस्वीर लोगों तक पहुंचाना और देश के विभिन्न हिस्सों में बस्तर की नई पहचान से लोगों को रूबरू कराना था। 10 हजार किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद अब वे वापस बस्तर लौट आए हैं।

 कई राज्यों में पहुंचकर दिया बस्तर का संदेश
यात्रा के दौरान शिवम रायपुर, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थलों और देवी-देवताओं के दर्शन कर बस्तर की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही अलग-अलग राज्यों के लोगों से मुलाकात कर उन्हें बस्तर की संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों की जानकारी दी।

‘अब बस्तर पूरी तरह बदल चुका है’
शिवम का कहना है कि, आज भी देश के कई लोग बस्तर को पुराने नजरिए से देखते हैं और यहां की वास्तविक तस्वीर से अनजान हैं। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान लोगों को बताया कि बस्तर अब शांति, विकास और पर्यटन की नई पहचान बन रहा है तथा यहां का माहौल पूरी तरह बदल चुका है।

पर्यटकों को दिया बस्तर आने का निमंत्रण
बाइक यात्रा के दौरान शिवम ने लोगों को बस्तर की खूबसूरत वादियों, झरनों, प्राकृतिक स्थलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति से परिचित कराया। उन्होंने देशभर के लोगों से बस्तर आकर यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने का आग्रह किया।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button