CG में सेक्स रैकेट भंडाफोड़; लापता युवती की तलाश में पहुंची थी पुलिस, संदिग्ध हालत में मिले 3 लड़कियां और युवक 

छत्तीसगढ़ May 21, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG में सेक्स रैकेट भंडाफोड़; लापता युवती की तलाश में पहुंची थी पुलिस, संदिग्ध हालत में मिले 3 लड़कियां और युवक 

CG में सेक्स रैकेट भंडाफोड़; लापता युवती की तलाश में पहुंची थी पुलिस, संदिग्ध हालत में मिले 3 लड़कियां और युवक 

कवर्धा. कवर्धा में गुमशुदा युवती की तलाश कर रही पुलिस के हाथ बड़ा खुलासा लगा। पुलिस जिस लड़की को ढूंढने पहुंची थी, वो तो नहीं मिली, लेकिन मकान के अंदर चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हो गया।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। अंबिकापुर की रहने वाली एक युवती लापता थी। उसके रिश्तेदारों को सूचना मिली थी कि लड़की घोठिया बायपास रोड स्थित एक मकान में है। इसी सूचना पर पुलिस ने रेड मारी।

छापेमारी के दौरान मकान में 3 युवतियां और एक युवक संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में देह व्यापार की बात सामने आई। पकड़ी गई युवतियां कोरबा और बिलासपुर की रहने वाली बताई जा रही हैं।

पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। वहीं जिस लापता युवती की तलाश में पुलिस पहुंची थी, उसकी खोज अब भी जारी है।

खबर शेयर करें: