छत्तीसगढ़

CG में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दलाल समेत 4 महिलाएं गिरफ्तार, किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से देह व्यापार के गोरखधंधे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। काम दिलाने के बहाने गरीब और मजबूर लड़कियों को फंसाकर देह व्यापार में धकेला जा रहा था। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने भाठागांव स्थित एक मकान में छापा मारकर इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपिया महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो दलाली का काम करते हुए इस अवैध धंधे को चला रही थी। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद किया है।

उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में लग्जरी वैलनेस सैलून एण्ड स्पा सेंटरो की चेकिंग व देह व्यापार जैसे अनैतिक कार्यों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहा है अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से इटालिया हाउस भाटागांव में किराए के मकान पर देह व्यापार को संचालित करने वाली आरोपिया (दलाल) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई !

विवरण इस प्रकार है कि= दिनांक 31.05.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि इटालिया हाउस भाठागांव के किराए के मकान में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार कर धनापार्जन रहे हैं की सूचना पर तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को सूचना देकर गवाहों एवं संपूर्ण विवेचना कीट के नगर पुलिस अधीक्षक महोदय पुरानी बस्ती के नेतृत्व में टीम बनाकर रेड कार्रवाई हेतु रवाना हुआ कार्रवाई हेतु पांईटर को जवाबदारी देते हुए समझाइश देकर उनके सहमति बाद पांईटर को 1500 देकर इटालिया हाउस , भाटा गौण में जाकर देव व्यापार में सम्मिलित दलाल एवं महिलाओं की आपत्तिजनक क्रियाकलाप की जानकारी व मोबाइल में मिस कॉल करके इशारे करने कहा गया पांईटर के इशारे पर पांईटर के घुसे हुए घर को घेराबंदी करते हुए दरवाजा खोलकर अंदर गए जहां पर पांईटर के अलावा अन्य चार लड़कियां मिली जिससे उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. रुषा खरे पति धनउ खरे उम्र 38 वर्ष निवासी अंबेडकर नगर पेंड्रावन थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ 02. धनेश्वरी मरकाम पति ध्रुव मरकाम उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम महुआ टिकरा जमगला सरगुजा 03. बिंदिया सिधार पिता विदुर सिदार उम्र 20 वर्ष निवासी बेलाडुला जैजैपुर जांजगीर चांपा 04. सीताबाई बरेठ पति राजू बरेठ म्र 37 वर्ष निवासी रायगढ़ तिरोड़ीमल नगर छत्तीसगढ़ बताया महिला स्टाफ की उपस्थिति में रूषा खरे की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पांईटर दीपक मिश्रा द्वारा देह व्यापार करने के लिए दिए 500-500 का तीन नोट कुल ₹1500तथा रुषा के बैग एवं घर के कमरों से दो नग उस्ताद कंपनी का साबूत कंडोम 05 नग कंडोम का फटा रेपर एवं 07 नग उपयोग हुआ कंडोम बरामद कर समक्ष गवाह के जब्त किया गया अन्य तीन लड़कियों का कथन लेने पर बताएं कि रुषा खरें काम दिलाने वह अधिक पैसा मिलने के नाम पर रायपुर लाकर जबरदस्ती देह व्यापार कराने लगी इस प्रकार आरोपीगण डेविड व रुषा खरे के विरुद्ध अपराध क्रमांक 224/2025 धारा धारा 4.5.7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 पंजीबद्ध कर आरोपिया रूषा खरें को दिनांक 31.05.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button