रायगढ़

Raigarh News: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, इलाके में सनसनी, मकान मालिक समेत एक महिला हिरासत में

रायगढ़। शहर के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान में दबिश देकर देह व्यापार के बड़े मामले का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मकान मालिक और एक महिला को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, चक्रधरनगर पुलिस को पिछले कुछ समय से बोइरदादर क्षेत्र के एक रिहाइशी मकान में संदिग्ध गतिविधियों और देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से उक्त मकान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। एक महिला को भी हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। सूचना के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस पूरे रैकेट की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। बता दे कि शहर में जब से एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कमान संभाली है, अपराधियों और अनैतिक कार्यों में संलिप्त लोगों की नींद उड़ी हुई है। चक्रधरनगर में हुई आज की छापेमारी पिछले कुछ ही दिनों के भीतर शहर की तीसरी बड़ी देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई है। एसएसपी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस की स्पेशल टीमें सक्रिय हैं, जिसका परिणाम लगातार मिल रही सफलताओं के रूप में दिख रहा है।

 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button