“सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश”

रायगढ़ October 4, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
“सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश”

“सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश”

‘जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा’

‘सर्वहारा व्यक्तियों का किया सम्मान’

‘जूनियर क्लब की सहभागिता ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा’

रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांधी जी के स्वच्छता, सेवा और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता के विचारों तथा शास्त्री जी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना को स्मरण करते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न आयोजन किए गए। इस अवसर पर इस माह जन्मदिन मनाने वाले सदस्यों को शुभकामनाओं के साथ पौधे भेंट किए गए। जन्मदिन की खुशियों को हरियाली से जोड़ने की यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का सुंदर संदेश रही। साथ ही मेहनतकश सर्वहारा वर्ग के चार व्यक्तियों को उनके उल्लेखनीय श्रम साध्य ईमानदार सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम में जूनियर क्लब की भी सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ली सुमिता पांडेय, अध्यक्ष ली प्रतिभा सिंह, सचिव ली रजनी मिश्रा, कोषाध्यक्ष ली
निशात अली सहित ली सुधा मिश्रा, ली ममता चौहान, ली कावेरी शुक्ला, ली प्रिया पांडेय, ली सरोजिनी कुर्रे, ली पूनम
तिवारी, ली सुनीता यादव, ली रूपांजलि देशमुख, ली राजश्री शुक्ला, ली रीता श्रीवास्तव, ली चंचला सिंह, ली तनु शर्मा,
बबली कुलवेडी एवं ली लता बघेल उपस्थित रहीं । हृदया पांडेय एवं दीक्षा शुक्ला सहित जूनियर क्लब के सदस्यों ने
भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान चेयरपर्सन ली सुधा मिश्रा द्वारा आयोजन स्थल के स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। इसके पश्चात डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ली सुमिता पांडेय एवं अध्यक्ष ली प्रतिभा सिंह द्वारा स्टाफ सदस्यों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य में डिस्ट्रिक्ट को ऑर्डिनेटर ली सुमिता पांडेय ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती केवल उन्हें स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन और सामाजिक कार्यों में उतारने की प्रेरणा भी देती है । सेवांजली के द्वारा जन्मदिन पर पौधे भेंट करने की पहल सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी – तीनों को एक साथ जोड़ती है ।

खबर शेयर करें: