कोरबा में डकैती का सनसनीखेज मामला: डकैतों ने सौम्या चौरसिया का नाम लिया, लाखों के गहने और नकदी लूटे

कोरबा: ग्रामीण इलाके में डकैती की एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। बालको थाना क्षेत्र के सोनगुड़ा अंतर्गत ग्राम तराईडांड़ में मंगलवार देर रात लगभग डेढ़ दर्जन सशस्त्र डकैत एक किराना कारोबारी के घर घुसे और परिवार के 11 सदस्यों को बंधक बना लिया।
डकैती के दौरान लुटेरों ने कारोबारी से पूछा कि सौम्या चौरसिया के पैसे कहां रखे हैं। इसके बाद उन्होंने घर में रखे डेढ़ लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लूट लिए।
मालिक शत्रुघ्न दास महंत और उनके परिवार के सदस्यों के अनुसार, डकैतों ने घर में मौजूद सभी कमरों की जांच की और आलमारी व दीवान को तोड़कर नकदी और जेवरात जब्त किए। डकैत घटना के बाद फरार हो गए।
सुबह घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का और बालको थान प्रभारी अभिनव कांत सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल, पुलिस को लुटेरों के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है और उनकी खोजबीन जारी है।
सूत्रों के अनुसार, यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस अपराधियों को जल्द पकड़ने के लिए दलबल के साथ लगातार छानबीन कर रही है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






