नवा रायपुर में कर्मचारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 15 संदिग्धों से पूछताछ जारी

छत्तीसगढ़ November 8, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
नवा रायपुर में कर्मचारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 15 संदिग्धों से पूछताछ जारी

नवा रायपुर में कर्मचारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 15 संदिग्धों से पूछताछ जारी

रायपुर: राजधानी रायपुर के नवा रायपुर क्षेत्र से कुछ समय पहले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। CBD रेलवे स्टेशन के पीछे अज्ञात शव मिलने की सूचना पर माना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान

पुलिस जांच में मृतक की पहचान अक्षत चौधरी, हनुमान ताल, जबलपुर निवासी के रूप में हुई। अक्षत राज्योत्सव में लाइट लगाने वाली टीम का हिस्सा थे और 24 अक्टूबर से लापता थे। 3 नवम्बर को उनका शव बेहद खराब अवस्था में CBD रेलवे स्टेशन पर मिला।

हत्या की संभावना

माना थाना पुलिस ने मृतक की गुमशुदगी के बारे में आसपास के थानों में जानकारी जुटाई, लेकिन किसी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। प्रारंभिक जांच में हत्या की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, मृतक राज्योत्सव स्थल पर लाइट लगाने वाली टीम के साथ कार्यरत था। 24 अक्टूबर से गायब रहने के दौरान, उसके साथियों ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई। पुलिस इस बात से कई सवाल खड़े कर रही है कि मृतक राज्योत्सव स्थल से कैसे और क्यों गायब हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का समय, कारण और परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा होगा। इस बीच पुलिस 15-20 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

खबर शेयर करें: