बंद कमरे के अंदर लटकी मिली 19 साल की युवती, खिड़की से झांका तो दिखा खौफनाक मंजर, प्रेमी पर गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ April 21, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
बंद कमरे के अंदर लटकी मिली 19 साल की युवती, खिड़की से झांका तो दिखा खौफनाक मंजर, प्रेमी पर गंभीर आरोप

बंद कमरे के अंदर लटकी मिली 19 साल की युवती, खिड़की से झांका तो दिखा खौफनाक मंजर, प्रेमी पर गंभीर आरोप


रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। एक 19 वर्षीय युवती का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह जब घरवालों ने खिड़की से अंदर झांका, तो सामने का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।

घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है, जहां मृतका की पहचान गुढ़ियारी निवासी कविता दास के रूप में हुई है। वह संतोषी नगर गार्डन के पास अपने प्रेमी के घर में रह रही थी। जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल की रात करीब 2:30 बजे वह अपने कमरे में सोने के लिए गई थी, लेकिन अगली सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली, तो घरवालों को शक हुआ।

दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद खिड़की से झांककर देखा गया। अंदर का नजारा बेहद भयावह था, युवती दुपट्टे के सहारे फांसी पर झूल रही थी। तुरंत दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

मामले में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। मृतका के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि युवती का महफूज खान नाम के युवक के साथ संबंध था। आरोप है कि युवक लगातार उस पर अपने घर आने और शादी करने का दबाव बना रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।

परिजनों का कहना है कि इसी दबाव और तनाव के चलते युवती ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी महफूज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

खबर शेयर करें: