छत्तीसगढ़

कोरबा में अज्ञात नग्न जला हुआ शव मिलने से सनसनी

औराई के पास खेत में मिला अधजला और अर्धनग्न शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की

कोरबा: करतला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत औराई के पास एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का अधजला और अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है और अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

घटनास्थल पर शव की स्थिति गंभीर थी। शव पूरी तरह निर्वस्त्र और फूला हुआ पाया गया, जबकि मृतक के गुप्तांग क्षत-विक्षत अवस्था में थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम का अनुमान है कि शव को किसी अन्य स्थान से यहां लाकर अधजला स्थिति में रखा गया हो, क्योंकि आसपास जलने के कोई निशान नहीं मिले।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button