रायगढ़

Raigarh: तमनार के तोलगे पहाड़ पर सनसनी: जंगल में मिली अज्ञात युवक की संदिग्ध लाश, इलाके में फैला हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस 

रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत हिंझर के अंतर्गत बंजारी मंदिर के पास तोलगे पहाड़ के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही तमनार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र में शव देखे जाने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे लोगों के अनुसार शव लगभग 2 से 3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे दुर्गंध भी फैलने लगी थी। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है। मौत के कारणों का खुलासा पुलिस जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button