वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक
वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक
पत्थलगांव। जशपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा का सोमवार को प्रातः करीब 5 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
रमेश शर्मा विगत लगभग पांच दशकों से निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ रहे। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से हमेशा समाज और आमजन की आवाज को प्रमुखता से उठाया। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे शर्मा बीमारी के बावजूद पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति सक्रिय और समर्पित रहे।
उनके निधन को पत्रकारिता जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। शांति। शांति। 🙏💐