रायगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद मोहन राबड़ा का नई दिल्ली में असामयिक निधन

रायगढ़ April 29, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
 रायगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद मोहन राबड़ा का नई दिल्ली में असामयिक निधन

 रायगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद मोहन राबड़ा का नई दिल्ली में असामयिक निधन

रायगढ़। जिला अधिवक्ता संघ, रायगढ़ के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित सदस्य श्री आनंद मोहन जी राबड़ा का आज प्रातः नई दिल्ली में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से रायगढ़ के विधिक जगत और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।

आनंद मोहन राबड़ा को उनकी विद्वत्ता के साथ-साथ उनके सरल, सौम्य और मृदुभाषी स्वभाव के लिए जाना जाता था। जिला अधिवक्ता संघ में वे एक सम्माननीय सदस्य थे, जिनका व्यवहार हमेशा कनिष्ठ और वरिष्ठ, दोनों वर्ग के अधिवक्ताओं के प्रति अत्यंत स्नेहपूर्ण रहा।

परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

खबर शेयर करें: