झीरम घाटी और दंतेवाड़ा हमलों का मास्टरमाइंड ढेर! माडवी हिड़मा के साथ मारी गई उसकी पत्नी भी

छत्तीसगढ़ November 18, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
झीरम घाटी और दंतेवाड़ा हमलों का मास्टरमाइंड ढेर! माडवी हिड़मा के साथ मारी गई उसकी पत्नी भी

झीरम घाटी और दंतेवाड़ा हमलों का मास्टरमाइंड ढेर! माडवी हिड़मा के साथ मारी गई उसकी पत्नी भी

सुकमा/आंध्र प्रदेश। सुरक्षाबलों को आज एक ऐतिहासिक सफलता मिली है। कुख्यात माओवादी कमांडर माडवी हिड़मा (43), जिसे झीरम घाटी और दंतेवाड़ा हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था, को आंध्र प्रदेश में ढेर कर दिया गया।

हिड़मा के खिलाफ कम से कम 26 बड़े हमलों का आरोप था, जिनमें 2013 का दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान हिड़मा के साथ उसकी दूसरी पत्नी राजे उर्फ राजक्का भी मारी गई।

हिड़मा का जन्म 1981 में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पुवर्ती इलाके में हुआ था। वह PLGA बटालियन नंबर 1 का प्रमुख और CPI (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सबसे कम उम्र का सदस्य था। वह बस्तर क्षेत्र का एकमात्र आदिवासी सदस्य भी था। उस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

मुख्य हमलों की जिम्मेदारी:

  • 2010 दंतेवाड़ा हमला: 76 CRPF जवान शहीद

  • 2013 झीरम घाटी नरसंहार: 27 लोग मारे गए, जिनमें कांग्रेस के शीर्ष नेता शामिल

  • 2021 सुकमा–बीजापुर एम्बुश: 22 सुरक्षा बलों के जवान शहीद

सुरक्षा एजेंसियां इसे बस्तर में माओवादी नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी सफलता मान रही हैं। आंध्र प्रदेश के डीजीपी हरीश कुमार गुप्ता ने बताया कि मुठभेड़ अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेदुमिल्ली में सुबह 6 से 7 बजे के बीच हुई। इस ऑपरेशन में एक शीर्ष माओवादी नेता समेत छह माओवादी मारे गए और व्यापक तलाशी अभियान अभी जारी है।

यह मुठभेड़ न केवल सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी है, बल्कि बस्तर में माओवादी ताकत को कमजोर करने वाला निर्णायक कदम भी साबित हो सकती है।

खबर शेयर करें: