छत्तीसगढ़

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में PG के 4 नए कोर्स को मिली मंजूरी, राज्य के छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ

जनरल सर्जरी, मेडिसिन, प्रसूति एवं स्त्रीरोग और चर्मरोग विभाग में बढ़ी सीटें, अब बाहर जाने की जरूरत नहीं


रायगढ़। स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में PG के चार नए कोर्स की मंजूरी मिलने के बाद राज्य के MBBS पास छात्रों को उच्च शिक्षा में फायदा होगा। नए कोर्स जनरल सर्जरी विभाग 4मेडिसिन विभाग 4प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग 2 और चर्मरोग विभाग 2 सीटों के लिए अनुमोदित किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्तमंत्री ओपी चौधरी की पहल पर राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग, नई दिल्ली ने यह मंजूरी प्रदान की। इससे राज्य में PG पाठ्यक्रमों में प्रवेश बढ़ेगा और छात्रों को राज्य के भीतर ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विनीत जैन ने बताया कि नए कोर्स की मंजूरी के साथ सत्र 2025-26 में पहले से चल रहे PG कोर्स (एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी, एफएमटी, कम्युनिटी मेडिसिन, मनोरोग, आर्थो, एनेस्थीसिया, कान-नाक-गला विभाग) सहित कुल 40 सीटों में एडमिशन होगा।

डॉ. जैन ने कहा कि इससे न केवल राज्य के छात्रों को फायदा मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या में भी वृद्धि होगी, जो स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button