Sarangarh News: गोमर्डा अभ्यारण्य में सर्च ऑपरेशन को बड़ी सफलता, करंट लगाकर शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ October 18, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: गोमर्डा अभ्यारण्य में सर्च ऑपरेशन को बड़ी सफलता, करंट लगाकर शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sarangarh News: गोमर्डा अभ्यारण्य में सर्च ऑपरेशन को बड़ी सफलता, करंट लगाकर शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 

सारंगढ़। दीपावली पर्व के मद्देनजर वन मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के तहत वनमंडलाधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में गोमर्डा अभ्यारण्य की टीम ने अवैध शिकार पर नियंत्रण हेतु सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। इस अभियान में अधीक्षक गोमर्डा, परिक्षेत्र अधिकारी गोमर्डा (सारंगढ़ एवं बरमकेला), एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
सर्च ऑपरेशन के दौरान 17 अक्टूबर को बरमकेला परिक्षेत्र के ग्राम छिंदपतेरा में टीम को बड़ी सफलता मिली। यहां करंट लगाकर एक जंगली सूअर का शिकार किया गया था। टीम ने दो ग्रामीणों के घरों से लगभग 15 किलो जंगली सूअर का मांस, शिकार में प्रयुक्त बिजली के तार, टंगिया, तथा जानवर के अवशेष बरामद किए।

वन विभाग ने आरोपियों रामो विश्वकर्मा (55 वर्ष) एवं लक्ष्मण विश्वकर्मा (50 वर्ष) के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सर्च अभियान के दौरान डॉग स्क्वाड और एंटी-स्नेयर वॉक टीम की सहायता से अभ्यारण्य के ग्रामों और वन क्षेत्रों में गहन तलाशी ली गई। इस ऑपरेशन का उद्देश्य अवैध शिकार एवं वनों की कटाई को रोकना रहा।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस दीपावली पर्व के दौरान सारंगढ़-बिलाईगढ़ वनमंडल अंतर्गत सभी संवेदनशील क्षेत्रों में डॉग स्क्वाड सहित रात्रि गश्ती अभियान चलाया जाएगा, जिससे अवैध गतिविधियों पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके।

खबर शेयर करें: