Raigarh News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, चालक मौका पाकर हुआ फरार, देउरमार के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जूटी

रायगढ़ July 13, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, चालक मौका पाकर हुआ फरार, देउरमार के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जूटी

Raigarh News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, चालक मौका पाकर हुआ फरार, देउरमार के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जूटी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार ग्रामीण की मौत हो गई। ट्रक के चालक ने उसे जबरदस्त ढंग से उसे टक्कर मार दिया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना छाल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम डोंगाभौना का रहने वाला जगरसाय 42 साल अपन स्कूटी में सवार होकर बोजिया की ओर किसी काम से गया था।

उसके बाद वह वापस अपने घर लौट रहा था, तभी देउरमार के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ढंग से ठोकर मार दिया।

इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना को जब आसपास के लोगों ने देखा तो काफी संख्या में ग्रामीण वहां इक्ट्ठा हो गए। इस दौरान ट्रक चालक मौके का फायदा उठाते हुए वहीं वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस आगे की कार्रवाई में जूटी

घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उसे अस्पताल भेजवाया।

वहीं मामले में प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को तत्कालिक आर्थिक सहायता राशि दी है। फिलहाल ट्रक के नंबर से पुलिस वाहन मालिक का पता लगाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें: