रायगढ़ में स्कूलों का समय बदला: ठंड और शीतलहर के कारण बदला गया समय, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Uncategorized January 10, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़ में स्कूलों का समय बदला: ठंड और शीतलहर के कारण बदला गया समय, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायगढ़ में स्कूलों का समय बदला: ठंड और शीतलहर के कारण बदला गया समय, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायगढ़। जिले में चल रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने स्कूल संचालन के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। यह बदलाव 10 जनवरी से 17 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।
दो पाली वाले स्कूलों के लिए, प्रथम पालीः- प्रातः 08:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक। द्वितीय पालीःअपरान्ह 12:15 बजे से सायं 04:00 बजे तक। एक पाली में संचालित हाने वाली शालाएं:- प्रातः 10:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक। उपरोक्त आदेश दिनांक 10.01.2026 से 17.01.2026 तक लागू रहेगा।
शीतलहर के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों को सर्दी के प्रकोप, विशेषकर सुबह के समय होने वाली कड़ाके की ठंड से बचाना है। सभी शाला प्रबंधनों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस आदेश की जानकारी दे दी गई है ताकि बच्चों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन का यह निर्णय विद्यार्थियों के हित में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

खबर शेयर करें: