स्कूल जा रही छात्रा को तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा, मौके पर मौत
स्कूल जा रही छात्रा को तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा, मौके पर मौत
स्कूल जा रही छात्रा को तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा, मौके पर मौत
धमधा-खैरागढ़ मार्ग पर हादसे ने इलाके में मचाई सनसनी
दुर्ग। जिले के धमधा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कक्षा 6वीं की छात्रा छाया साहू की मौत हो गई। बच्ची रोज की तरह साइकिल से शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला बरहापुर जा रही थी, तभी धरमपुरा और बरहापुर चौक के बीच एक तेज रफ्तार बाइक (क्रमांक CG 04 QP 2505) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छाया साहू विशेषर देवांगन के खेत के पास पहुंची थी, तभी हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी बाइक चालक की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। हादसे ने पूरे इलाके में शोक और सदमा फैला दिया है।